Tuesday, January 27, 2026

देवी मंदिरों व पंडालों में महाष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा, अनुष्ठान के साथ कराया गया कन्या भोज, जुटे श्रद्धालु

Must Read

देवी मंदिरों व पंडालों में महाष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा, अनुष्ठान के साथ कराया गया कन्या भोज, जुटे श्रद्धालु

कोरबा। नवरात्र में महाष्टमी पर महागौरी की पूजा संपन्न हुई। देवी मंदिरों एवं पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। दोपहर बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने माता का प्रसाद ग्रहण किया।
इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हुआ। मंगलवार को महाष्टमी और नवमी की तिथि बुधवार को है। गुरुवार को दशमी तिथि पर रावण दहन किया जाएगा।इस कारण अष्टमी पर विशेष पूजा संपन्न कराई गई। मंगलवार को मंदिरों में महाष्टमी पर महागौरी की पूजा संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हवन अनुष्ठान में भाग लिया। इसके लिए भक्त सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे थे। पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाष्टमी की पूजा को संपन्न कराया। विधि विधान से हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ। हवन अनुष्ठान का यह कार्यक्रम मंदिरों के साथ-साथ पूजा पंडालों में भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने अग्नि देवता को प्रसन्न करने के लिए आहूति दी। जगह-जगह कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें बच्चियां शामिल हुईं। विधि विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराया गया। अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों ने उन्हें भेंट प्रदान किया। इसके पहले देवी मंदिरों में दिन भर मां दुर्गा के जयकारे लगे। दोपहर में भोग भंडारा भी आयोजित हुआ। शहर के मां सर्वमंगला मंदिर के साथ-साथ विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भी भंडारा का आयोजन किया गया। प्रसाद भोग श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे थे।

Loading

Latest News

शोक समाचार, नगर निगम के पूर्व सहायक अभियंता योगेश राठौर को पितृशोक

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व सहायक अभियंता योगेश कुमार राठौर के पिताजी उमाशंकर राठौर उम्र 81 वर्ष...

More Articles Like This