देवी स्थलों में नवरात्र को लेकर तैयारी जोरों पर, हजारों की संख्या में प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश

Must Read

देवी स्थलों में नवरात्र को लेकर तैयारी जोरों पर, हजारों की संख्या में प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश

कोरबा। देवी स्थलों में नवरात्र को लेकर तैयारी जोरों पर है।विकासखंड पाली मुख्यालय एवं आसपास के सभी देवी मंदिरों और देव स्थलों में शारदीय नवरात्र पर्व और दुर्गा उत्सव, दशहरा पर्व धूमधाम और भक्ति भाव से मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पर्व क्षेत्र में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। नगर पंचायत पाली में आदिशक्ति सती दाई मंदिर, ग्राम देवी महामाया देवालय, मां कालिका मंदिर, ठाकुर देव स्थल पटेलपारा, बड़ा देव शक्तिपीठ स्थल, जलाराम मंदिर में दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र मनाने के लिए मंदिर समितियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी है।निर्धारित स्थलों पर घृत, तेल और जवारा ज्योति कलशो का पंजीयन किया जा रहा है। मंदिर और मंदिर परिसर की साफ सफाई, रंग रोगन का कार्य चल रहा है। कलश भवन मनोकामना ज्योति कलश के लिए तैयार किए जा रहे हैं। नवरात्रि पर मां आदिशक्ति के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह व शाम आरती, मनोकामना ज्योति कलशो, भजन कीर्तन, माता सेवा, जागरण आदि की विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारियां अंतिम चरण पर है। इसके अलावा पाली के आसपास के देवी मंदिरों देवी स्थलों में भी नवरात्रि का पर्व मनाने ग्रामीण एकजुट होकर तैयारी में जुटे हुए हैं। पाली के निकट आदि वनदेवी चेपा रानी, सकरिया पाठ मुनगाडीह, वामन पाठ पड़रापतरा, दुर्गा मंदिर पोड़ी, महामाया काली मंदिर लाफा, चैतमा, नुनेरा, बांदाखार, रंगोले, परसदा, कोसगई देवी सीस सहित लगभग सभी गांव में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आस्था के दीप प्रज्वलित होंगे। साथ ही जवारा बोए जाएंगे। इस पर्व पर तीन हजार से अधिक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होने का अनुमान है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This