देव सरोवर छठ तालाब में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 11 को
कोरबा। प्रगति नगर दीपका स्थित देव सरोवर छठ तालाब में 11 जनवरी को होने वाले श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम वर्षगांठ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान टीम चरक धर्म संवाहक (धर्मसेना) द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। आयोजन के दौरान 15 से 17 वर्ष के बच्चों द्वारा गंगा महाआरती की जाएगी। साथ ही शंखनाद और हनुमान चालीसा पाठ 101 बच्चे (5 से 17 वर्ष) और साथ में बड़े सदस्यों द्वारा शंखनाद और समूहों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। दुख निवारण हनुमत प्रार्थना की सामूहिक प्रार्थना, 2100 दीपों का प्रज्वलन आटे के दिये जलाकर तालाब में दीपदान किया जाएगा। जिले के हनुमान चालीसा कीर्तन व भजन सप्ताह आयोजित करने वाले सभी सामाजिक संगठनों और महिला समितियों का सम्मान किया जाएगा। दीपका गेवरा नगर की मातृ शक्ति द्वारा दीपों की बाती दान स्वरूप तैयार कर दी गई है। शक्ति धर्म सेना के रूपेंद्र कुमार गभेल, जिनकी मातृ शक्ति दीदी समिति ने 661 धर्मांतरित परिवारों को सनातन धर्म में वापस लाने का सराहनीय कार्य किया है। टीम चरक धर्म संवाहक ने सभी नागरिकों से पीले वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया है।
![]()

