Thursday, February 12, 2026

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी

Must Read

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ अपनी नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा निधि नियम की मांग को लेकर हड़ताल में डटे हुए हैं। रायपुर मुख्यालय में भूख हड़ताल के दौरान 3 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है, जबकि 8 अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बावजूद इसके शासन इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे उनमें नाराजगी है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व की सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी अनदेखी कर रही है। इसके बाद भी हड़ताली कर्मचारी नियमितीकरण की उम्मीद लिए बैठे हैं। हड़ताल में अन्य जिलों के साथ कोरबा जिला से भी बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मी बैठे हुए हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This