दो कार और स्कूटी को ठोकर मारते हुए पेड़ से टकराई चारपहिया वाहन
कोरबा। जिले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार के कारण लगातार हादसे घटित हो रहे हैं। सोमवार को भी कुछ इसी तरह का हादसा हुआ। जिसमें वाहन तो क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन लोग बाल-बाल बच गए।
दर्री मुख्य मार्ग पर भवानी बाजार के सामने एक चार पहिया वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो कार और दो स्कूटी को ठोकर मार दिया। वाहन की रफ्तार इतनी थी कि वाहनों को जद में लेने के बाद वह खुद पेड़ से जा टकराई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। चालक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
![]()




























