Saturday, February 14, 2026

दो कार हुई हादसे का शिकार, बाल बाल बचे सवार

Must Read

दो कार हुई हादसे का शिकार, बाल बाल बचे सवार

कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पाली-कटघोरा में देर रात दो कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। एक कार मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा गई। दूसरा कार हादसे से बचाने के चक्कर में सडक़ से नीचे उतर गई। घटना में दोनों कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि घटना पाली-कटघोरा मुख्य मार्ग पर हुई है। पाली से कटघोरा की ओर कार जा रही थी। मोड़ के पास गाड़ी मोड़ते समय तेज रतार कार को चालक संभाल नहीं सका और गाड़ी डिवाईडर से जा टकराई। हादसे के बीच कटघोरा से पाली की ओर जा रही कार नियंत्रित करने के चक्कर में सडक़ से उतर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों गाड़ी में सवार लोग बाल-बाल बच गए। चालक गाड़ी को छोडक़र मौके से चले गए। दोनों ही गाड़ी के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This