दो टेलीकॉम कंपनी के कर्मी आपस में भिड़े

Must Read

दो टेलीकॉम कंपनी के कर्मी आपस में भिड़े

कोरबा। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत चोटिया-कोरबी मुख्य मार्ग में इन दिनों एक निजी टेलीकॉम कम्पनी के द्वारा केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। 22 मई को बांगो थाना क्षेत्र के निवासी भुवन सिंह और राकेश कुमार सोरी जो कि एक अन्य कंपनी में फाइबर मेंटेनेंस का काम देखते हैं, तथा वे ग्राम फुलसर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो देखा कि टेलीकॉम कंपनी के द्वारा केवल बिछाए जाने के दौरान पूर्व से ही दूसरी कंपनी के बिछाए गए केबल से सटाकर खुदाई कराई जा रही है। वहां पर मौजूद कम्पनी के रविंद्र रावत तथा उसके कुछ गुर्गे दूसरी कम्पनी के केबल के पास सटा कर गड्डे खोद रहे थे, जिससे मना करने पर रविंद्र रावत एवं उसके साथी भुवन सिंह ने राकेश कुमार सोरी व जनक कुमार साहू को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फावड़ा के बेंट से पिटाई कर फरार हो गए। घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। दो लोगों को हाथ और कोहनी में वार किया गया जिससे अंदरुनी चोटें आई है। घटना गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे की बताई गई है। तत्काल पुलिस घायलों को इलाज हेतु पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में पहुंचाया। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Loading

Latest News

बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसी कैमरे

कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर...

More Articles Like This