Monday, February 16, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मासूम सहित चार लोग घायल

Must Read

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाईपास मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पांच वर्षीय मासूम सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवारी बाईपास स्थित श्रीवास भवन के पास हुई। एक तेज रफ्तार बाइक बुधवारी की ओर से आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक टीपी नगर की ओर से आ रही थी, जिस पर पति-पत्नी और उनका एक मासूम बच्चा सवार था।दोनों बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी मां के सिर पर चोट लगी है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर चारपहिया और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। इसके अलावा, दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर सामान रखने से भी यातायात बाधित होता है। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This