Wednesday, February 11, 2026

दो युवकों ने नाबालिग पर किया चाकू से हमला, घायल को कराया गया अस्पताल दाखिल

Must Read

कोरबा। सीतामढ़ी इलाके में दो युवकों ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3 बजे सीतामढ़ी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे अपने घर के पास खेल रहे किशन गोस्वामी पर हमला हुआ। रेलवे स्टेशन मार्ग निवासी मिठू साहू और अंकित ठाकुर ने मोहल्ले में आकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नाबालिग के दादा ने बताया कि दोनों युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट पर चाकू से हमला किया था। बचाव में उसने अपना हाथ आगे किया, जिससे चाकू हाथ में लगा। यदि ऐसा न होता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर युवक अक्सर बस्ती में दहशत फैलाते रहते हैं, जिससे मोहल्ले के लोग उनकी हरकतों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सीतामढ़ी इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यहां शराब, गांजा, नाइट्रागोली, अंटागोली (मधु मुनक्का) और बोनफिक्स जैसे नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इसी कारण इलाके में आए दिन मारपीट, छेड़खानी और चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती हैं। पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। साल भर में दर्जन भर से अधिक मामले सामने आते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखती है। नशे के सामान बेचने वालों पर कार्रवाई न होने के कारण सीतामढ़ी इलाके में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This