दो शराब तस्कर चढ़े हत्थे

Must Read

दो शराब तस्कर चढ़े हत्थे

कोरबा। आबकारी विभाग द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 15 पेटी मध्यप्रदेश की शराब के साथ दो तस्करों को आबकारी विभाग दीपका सर्किल की टीम ने पकड़ा है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। हर पेटी में 50 गोवा व्हिस्की मिली, जिसे कोरबा जिले में खपाने की मंशा को आबकारी विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। मुखबिर की सूचना के बाद क्षेत्र में गश्त कर रही आबकारी विभाग दीपका सर्किल की टीम के सदस्यों की नजर कोरबी थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया के पास रोड किनारे दो लोगों पर पड़ी। इस पर दोनों भागने लगे। उप निरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय के नेतृत्व में टीम ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This