दो हाथी आपस में भिड़े, एक घायल
कोरबा जिले के केंदई रेंज के ग्राम कोरबी खुर्रीपारा के जंगल में दो हाथियों में भिड़ंत हो गई। दोनों हाथियों ने एक दूसरे पर प्रहार किया। इस लड़ाई में एक हाथी घायल हो गया । वन कर्मी घायल हाथी की निगरानी में जुटे है।
कोरबा जिले में हाथियों की आमदरफ्त जारी है। केदई रेंज में हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है। जिसमें 32 हाथी शामिल है। इसी दल का एक बेबी एलिफेंट बांगो डुबान में डूब गया था। हाथियों के इसी झुंड के दो हाथी आपस में भिड़ गए. एक हाथी इस आपसी द्वंद्व में गंभीर रूप से घायल हो गया. इसका इलाज कर उसे स्वस्थ करने का वन अमला प्रयास कर रहा है।
घायल हाथी कहीं आक्रमण न कर दे इसलिए वन कर्मी पूरी सावधानी बरत रहे हैं. हाथी का व्यवहार बदलते देखने पर वे भाग खड़े होते हैं. और फिर जब उसे नॉर्मल देखते हैं तो पुन: उपचार के लिए वापस लौटते हैं।
![]()

