धरमजयगढ़ से पहुंचे 3 हाथियों ने मचाया उत्पात

Must Read

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में धरमजयगढ़ से पहुंचे 3 हाथियों ने 2 किसानों की आलू और सब्जी की फसल चौपट कर दी। हाथी वर्तमान में कलमीटिकरा क्षेत्र में ही मौजूद हैं। पूरे वन मंडल में अभी 14 हाथी विचरण कर रहे हैं, जो दो झुंडों में बंटे हुए हैं और फिलहाल शांत हैं। चैतुरगढ़ पहुंचे दंतैल हाथी के वापस जटगा लौटने की संभावना जताई जा रही है। कोरबा वन मंडल में इस समय 9 नर, 3 मादा और 2 शावक मौजूद हैं। इनमें सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथियों से है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है। हाथियों के गीतकुंवारी और जिल्गा की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, चिकनीपाली में डेरा डाले 9 हाथी एक सप्ताह बाद भी आगे नहीं बढ़े हैं। कोटमेर में सक्रिय 2 हाथी ग्रामीणों की बाड़ियों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This