धान खरीदी केंद्र में हुआ हादसा, दो घायल, छल्ली लगाने के दौरान धान की बोरी गिरी

Must Read

धान खरीदी केंद्र में हुआ हादसा, दो घायल, छल्ली लगाने के दौरान धान की बोरी गिरी

कोरबा। विपणन केंद्र छुरीकला में खरीदे गये धान की बोरी को छल्ली लगाने के दौरान धान बोरी गिरने से एक मजदूर और एक किसान को चोटें आई है। जिन्हें स्थानीय शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। नगर पंचायत छुरीकला विपणन केंद्र में धान खरीदी का कार्य जारी है। धान की आवक व खरीदी बढने से केंद्र में धान बोरी का ढेर लगा हुआ है। जिसे सुरक्षित स्थान में रखने के लिए हमाल के द्वारा धान बिक्री के लिए पहुंचे किसान के मजदूर के साथ मिलकर धान बोरी को जमा रहे थे। इस बीच धान छल्ली को जमाते वक्त धान बोरी नीचे गिरने से किसान और एक मजदूर दब गए। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत ठीक है। किसानों का कहना है कि धान आवक बढऩे से केंद्र में धान रखने की स्थान नहीं होने से स्थान बनाकर रखा जा रहा था। धान आवक बढ़ी है, परंतु उठाव धीमी गति होने से केंद्र में जगह का अभाव है। कुछ किसानों ने बताया कि केंद्र में हमाल होने के बावजूद किसानों को धान उठाने व पलटी करने का कार्य स्वयं को करना पड़ रहा है। धान पलटी व उठाने केंद्र धान उठाव के लिए रखे गये हमाल से किसानों को धान पलटी व उठाने के लिए कहने पर रुपये और धान की मांग की जाती है। जिससे किसानों को स्वयं के व्यय पर मजदूर लेकर धान बिक्री केंद्र जाना पड़ रहा है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This