धान संग्रहण केंद्र बरपाली में सुशासन दिवस पर किया गया बोनस वितरण

Must Read

धान संग्रहण केंद्र बरपाली में सुशासन दिवस पर किया गया बोनस वितरण

कोरबा। सोमवार 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर बरपाली के धान संग्रहण केंद्र में अटल सुशासन दिवस मनाया गया। जिस अवसर पर शासन के निर्देशानुसार धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे किसानों को पूर्व में घोषित दो वर्ष 2014 से 2016 तक का धान का बोनस सरकार द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सवागत किया गया और अतिथियों के माध्यम से किसानों को अटल के जीवन और उनके किये गए देश हित के कार्यों से अवगत कराया गया । धान बोनस राशि वितरण समारोह में क्षेत्र के किसानों को बोनस राशि का वितरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जिसे पाकर किसानों में काफी खुशी दिखी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सदस्य किशन अग्रवाल, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन कंवर, उपाध्यक्ष मणिशंकर कश्यप,लक्ष्मींन कंवर, भाजपा मंडल बरपाली के महामंत्री चतुर कश्यप, जी डी मिश्रा , बरपाली जनपद सदस्य राजकुमार खत्री , भाजयुमो जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रवीण उपाध्याय, मण्डल प्रशिक्षण प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला ,सरगबुंदिया जनपद सदस्य रीना सिदार, वेदप्रकाश ,गोविंद यादव,राजू यादव निखिल पाण्डेय व क्षेत्र के किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन करते हुए राजकुमार साहू बरपाली सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा आये हुए सभी अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This