Friday, February 13, 2026

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

Must Read

धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती

कोरबा। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव को धूमधाम से बनाने के लिए नगर में तैयारी की गई थी। वही इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के अलावा उपनगर क्षेत्र में भी समाज ने कार्यक्रम की रचना की है। उत्सव की पूर्व संध्या कोसाबड़ी हनुमान मंदिर से बाइक रैली और शोभायात्रा निकाली तैयारी चल रही थी। काफी संख्या में उपस्थिति को लेकर प्रबंध किए जा रहे थे। हनुमान मंदिर से बाइक रैली निकाली जाएगी। समाज का यूथ विंग इस आयोजन को कर रहा है। बाइक और स्कूटी इसमें शामिल होंगी। रैली का मार्ग हनुमान मंदिर मुख्य मार्ग होते हुए घंटाघर होगा। रास्ते में कई जगह रैली का स्वागत होगा । इसके लिए समाज की ओर से जिम्मेदारी तय की गई है। बताया गया कि इसी दिन शाम 5 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान परशुराम के कटआउट के साथ कई झांकियां का समावेश होगा। विभिन्न प्रसंगों पर आधारित होगी और इसके माध्यम से व्यापक संदेश देने की कोशिश की जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज ने इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से संपन्न होगा। एसईसीएल हेलीपैड मार्ग स्थित विप्र वाटिका में मुख्य समारोह का आयोजन इस अवसर पर होना है। विधि पूर्वक पूजा अर्चना के साथ यहां विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This