Friday, February 13, 2026

धूल डस्ट ने बढ़ाई परेशानी, दीपका के लोगों का मॉर्निंग वॉक पर निकलना हुआ मुश्किल

Must Read

धूल डस्ट ने बढ़ाई परेशानी, दीपका के लोगों का मॉर्निंग वॉक पर निकलना हुआ मुश्किल

कोरबा। एसईसीएल की दो खुली खदानों के ही संचालन और कोल परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण सडक़ से उड़ते कोल डस्ट से गेवरा व प्रगति नगर कॉलोनी के लोग खासे परेशान हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने अब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलना भी बंद कर दिया है। कॉलोनी परिसर में धूल छा रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी श्वास वर्ग के मरीजों को होती है, इन्हें सांस लेने में कई बार तकलीफ भी होती है। क्षेत्र में एसईसीएल की गेवरा व दीपका की कोयला खदानें ने संचालित है। यूनियन नेताओं ने भी उड़ते कोल डस्ट का मुद्दा एरिया स्तर की विभिन्न कमेटियों की बैठक में उठा चुके हैं। मगर आश्वासन ही मिला है। दूसरी ओर उड़ते धूल के कारण भयावह स्थिति है। सडक़ पर जमे कोल डस्ट की सफाई नहीं होती है। जब भारी वाहन चलते हैं तो धूल उडक़र कॉलोनी तक पहुंचती है। सुबह कॉलोनी परिसर में छाए कोल डस्ट देखे जा सकते हैं। इसके कारण वाहनों से आवाजाही के दौरान दिक्कतें होती है। कोल डस्ट के कारण सामने नहीं दिखने पर हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के उद्यान में भी कोल डस्ट की मोटी परत जमी रहती है। इस कारण अब लोग मॉर्निंग वॉक पर सुबह उद्यान पहुंचने से कतराते हैं। क्षेत्रवासियों की मानें तो प्रबंधन ने भारी वाहनों के चलते सडक़ से उड़ते धूल से निजात दिलाने कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्रीवाल कराने की बात जरूर कही है। उड़ते धूल के गुबार देखे जा सकते हैं। सडक़ पर नियमित पानी का छिडक़ाव करने और कोयला खनन के दौरान उड़ते धूल से राहत देने की जरूरत है। चारपहिया वाहनों में अधिकारी आवाजाही करते हैं। इससे इन्हें परेशानी नहीं होती है। मगर जो बाइक से आवाजाही करते हैं वे उड़ते धूल के कारण गंभीर बीमारी से भी पीडि़त हो सकते हैं। बढ़ते प्रदूषण नियंत्रित करने कई बार एरिया प्रबंधन के द्वारा एक्शन प्लान बनाए गए। मगर यह कागजों में ही सिमटकर रह गया। जब कभी यूनियन नेताओं की ओर से उड़ते धूल के कारण परेशानी का मुद्दा उठाया जाता है तो आश्वासन ही मिलता है। प्रदूषण को रोकने धरातल पर कोई काम नहीं दिखता।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This