Thursday, February 12, 2026

धूल से नहीं मिल रही लोगों को राहत

Must Read

धूल से नहीं मिल रही लोगों को राहत

कोरबा। एसईसीएल गेवरा कालोनी में उड़ रहे धूल को रोकने के लिए पानी का छिडक़ाव प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन इस कार्य से कोयला कामगार संतुष्ट नहीं हैं। हर समय सडक़ गीला नहीं रहता है। श्रमिक संगठन का कहना है कि उड़ रहे धूल से कोयला कामगार परेशान हो गए हैं। लगातार आईआर बैठक में इस मामले को उठाया जाता रहा है इसके बाद भी लापरवाही होने से लोगों में आक्रोश है। मजदूर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रबंधन से जाकर मुलाकात करेगा और पानी छिडक़ाव में गंभीरता की बात सामने रखते हुए आईआर बैठक में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा। उनका कहना है कि इस मामले को लगातार प्रबंधन के सामने उठाया जाता रहा है। घरों से बाहर निकलने के बाद कपड़े गंदे हो जाते हैं।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This