Friday, February 6, 2026

नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

Must Read

नए कानूनों के संबंध में कार्यशाला का किया गया आयोजन, छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

कोरबा। पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में प्रचार-प्रसार से संबंधित भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रक्षित आरक्षी केंद्र में किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की मंशा है कि नवीन कानूनों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो, जिससे जनमानस को ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो जाए। इस अवसर पर रक्षित केंद्र के सभा कक्षा में मानसिंह यादव (लीगल डिफेंस लॉयर) एवं नीलू त्रिवेदी (डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस लॉयर) के द्वारा नवीन कानून के बारे में विस्तार से बताया एवं समझाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय प्रतिभा मरकाम, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा के साथ-साथ गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के अध्यापक डॉ दिनेश श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक हिंदी), साडा कन्या स्कूल की अध्यापक इंदू चंद्रवंशी व शारदा राठौर उपस्थित रहे। साथ ही साथ पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी इस कार्यशाला में उपस्थित दर्ज कराई। छात्र एवं छात्राओं के द्वारा भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के चार और साडा कन्या स्कूल के दो छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रक्षित केंद्र कॉलोनी कोरबा में रहने वाले तीन बच्चों ने इस वाद विवाद पर प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।कार्यक्रम में साडा कन्या स्कूल के 25, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के 4 एवं रक्षित केंद्र कॉलोनी में रहने वाले 9 बच्चों ने भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहकर नवीन कानून के बारे में जानकारी प्राप्त किया। ज्ञात हो कि 1 जुलाई से नये क़ानून लागू हो चुके हैं इसलिए इसके बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This