Monday, February 9, 2026

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Must Read

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। गांव में शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा गांव में लग जाता है। शिकायत किए जाने पर आबकारी विभाग की टीम गांव तो आती है, लेकिन बिना कार्यवाही किए चली जाती है। जिसकी वजह से अवैध रूप से शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि मना किए जाने पर अवैध शराब बनाने वालों की मदद शराबी भी करते हैं। उन्होंने नकटीखार में अवैध शराब बिक्री के धंधे पर रोक लगाने की मांग करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Loading

Latest News

मुस्लिम समाज के लोगों की मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश, सुन्नी मुस्लिम जमात ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

कोरबा। मुस्लिम समुदाय को लक्ष्य करते हुए समाज के मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश रचने वालों के खिलाफ...

More Articles Like This