नगदी, मोबाइल और बाइक लेकर भागा मजदूर
कोरबा। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम सोलवा में नलजल योजना के तहत कार्यरत एक मजदूर काम छोड़कर भाग गया। वह अपने साथ 35 हजार रुपए, मोबाइल और एक बाइक भी ले गया। पुलिस केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि ग्राम पंचायत सोलवा में पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें काम करने वाले 6 मजदूर गांव के पंचायत भवन में ठहरे हुए थे। मजदूरों में आदित्य नाम का लड़का भी था जो सोलवा में रहने वाली एक लड़की का परिचित था। 26 अक्टूबर दोपहर 11 बजे आदित्य पानी टंकी में काम कर रहा था। इस बीच उसने अचानक तबीयत खराब होने की बात कहकर पंचायत भवन चला गया। वहां से कोरबा जाने के लिए निकला। वह एक व्यक्ति के बैग से 35 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल फोन व बाइक भी ले गया। देर शाम तक नहीं लौटा तो मजदूरों ने खोजबीन शुरू की। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सूचना श्यांग थाना को दी गई।
![]()




























