नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर

Must Read

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर

 

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 35 हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन में स्थानीय वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण करने नगर पालिक निगम द्वारा जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनका आवेदन में सहयोग करते नजर आए। शिविर के प्रति जागरूकता दिखाते हुए बड़ी संख्या में वार्ड वासी अपनी समस्याओं के साथ आवेदन करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान निगम के कर्मचारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच से सभी को संबोधित करते हुए हितानंद अग्रवाल ने कहा की इस प्रकार के शिविर लगाना जनता के लिए काफी हितकर है। इस तरह काफी कुछ ऐसी समस्याएं जो यदा कदा किसी के नजर में नहीं आती उनका भी इस शिविर के माध्यम से निराकरण हो जाता है। वही कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नाथ, उपयुक्त त्रिवेदी, पूर्व एल्डरमैन सत्येंद्र दुबे, रविंद्र सोन, पूर्व एल्डरमैन अनिल मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना रुणीजा, मंदाकिनी त्रिपाठी, पी एल सोनी, के एन सेठ, माया दुबे, मंजू कश्यप, दीपाली विश्वास, नूतन वर्मा, डीलेंद्र यादव, राजा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This