Friday, January 23, 2026

नगर निगम में सभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों का जांच टीम ने लिया बयान, प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन को सौंपेंगे जांच प्रतिवेदन

Must Read

नगर निगम में सभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों का जांच टीम ने लिया बयान, प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन को सौंपेंगे जांच प्रतिवेदन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में सभापति चुनाव में संगठन विरोधी कार्य कर क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर संगठन कार्यवाही करेगी या जांच के नाम पर खानापूर्ति कर अभयदान देगी। वही जांच के लिए प्रदेश भाजपा की तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच कार्यवाही शुरू कर दी है,18 फरवरी 2025 दिन मंगलवार को टी.पी. नगर स्थित भाजपा कार्यालय में टीम ने पार्षदों के बयान दर्ज किए गए। बताया जा रहा हैं कि जांच टीम ने पार्षदों से पूछे सवाल,कि उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार को वोट क्यों नहीं दिया। जिस पर पार्षदों ने गोल-गोल जवाब देते हुए नजर आए। टीम अपनी जांच प्रतिवेदन पहले प्रदेश संगठन को सौंपेगी। फिर यह प्रतिवेदन राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय हैं कि सभापति चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार की हार के बाद यह विवाद की स्थिति बनी है। वही भारतीय जनता पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़े नूतन सिंह ठाकुर ने 33 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि हितानंद अग्रवाल को केवल 18 वोट मिले। वही 27 भाजपा पार्षदों ने बागी तेवर दिखाते हुए नूतन सिंह ठाकुर को वोट दिये। उक्त जांच दल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह और श्रीनिवास शामिल हैं। अब यह देखना होगा कि जांच के नाम पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व व राष्ट्रीय संगठन ठोस कार्रवाई करती है या जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है। लेकिन जो भी हो आने वाले समय में भाजपा के लिए गले के फांस बनने वाली है। क्योंकि यह मामला कांग्रेस के लिए एक मुद्दा जरूर बनेगी। भाजपा कार्यवाही करेगी तो पार्टी को जवाब देना आसान हो जाएगा। लेकिन भाजपा ने बागी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा संगठन से सवाल कांग्रेस जरूर पूछेगी। जिसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के पास नहीं होगा।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार, पूर्व सरपंच और पंचों ने सचिव तथा करारोपरण...

More Articles Like This