Friday, February 20, 2026

नगर पालिका की अनदेखी से रहवासी कीचड़ और गड्ढों में चलने को मजबूर, वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

Must Read

कोरबा। नगर पालिका बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी पड़ी है। नगर पालिका बांकी मोंगरा की अनदेखी से रहवासी कीचड़ और गड्ढों में चलने को मजबूर हैं।
नगर पालिका बांकी मोंगरा की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, कीचड़ और गड्ढों से वार्ड क्रमांक 5 के नागरिक परेशान हैं। नगर पालिका बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड पिछले एक साल से अधूरी पड़ी हुई है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बीच में ही रोक दिया गया, जिसके कारण सड़क अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है। वार्ड क्रमांक 5 के रहवासियों ने अधूरे निर्माण को लेकर नाराज़गी जताई है और शीघ्र कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। सड़क अधूरी होने से क्षेत्र में कीचड़, धूल और गड्ढों की समस्या बनी हुई है, जिससे आमजन को आवाजाही में कठिनाई हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। निर्माण कार्य में देरी को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर सड़क को आमजन के लिए सुगम बनाने की मांग की है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This