नत्थूलाल को जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष का जिम्मा, मनोज चौहान बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष

0
707

नत्थूलाल को जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष का जिम्मा, मनोज चौहान बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी रेणुगोपाल के जारी पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 10 जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को बदल कर नई नियुक्ति की गई है। जिसमें कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है। कांग्रेस कमेटी के शहर व ग्रामीण अध्यक्षों की भी नई नियुक्ति की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष सपना चौहान के स्थान पर अयोध्यापुरी दर्री निवासी नत्थूलाल यादव को नया शहर अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल के स्थान पर पाली ब्लॉक के परसदा निवासी मनोज चौहान को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलने की संभावना जताई जा रही है। श्री यादव व श्री चौहान संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हंै। इनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कांग्रेस ने इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्षद्वय ने प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरके्टटा सहित वरिष्ठ जनों का आभार जताया हैं।

Loading