नन्हें चेस खिलाड़ी ने ड्रा पर रखा मुकाबला

Must Read

नन्हें चेस खिलाड़ी ने ड्रा पर रखा मुकाबला

कोरबा। श्रीअग्रसेन पब्लिक स्कूल कोरबा में चल रहे शतरंज चयन प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के बालक सात्विक शर्मा ने भाग लिया। तीन वर्ष ग्यारह माह की उम्र के इस बालक ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बालक शतरंज साढ़े तीन वर्ष की उम्र से सीख रहा है। महज़ पाँच माह के प्रयास में खास उपलब्धि प्राप्त की है। इनके पिता अजय शर्मा बाल्को में कार्यरत हैं। माता मनीषा शर्मा घर में ही ट्यूशन पढ़ाती हैं। नन्हा बालक स्वास्तिक शर्मा केजी वन में अध्ययनरत है। माता-पिता उसे शतरंज सिखाते हैं। दोनों की इच्छा है कि सात्विक भविष्य में एक अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी बने। नन्हे बालक ने थोड़ा डर के प्रदर्शन किया मगर अपने से ज़्यादा उम्र के खिलाडिय़ों को मैच में ड्रा करके रखा।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This