Thursday, February 19, 2026

नपा दीपका के वार्डो में कोई बदलाव नहीं

Must Read

नपा दीपका के वार्डो में कोई बदलाव नहीं

कोरबा। लोकसभा चुनाव के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की कवायद शुरू हो चुकी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नवंबर दिसम्बर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर निकायों में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार नगर पालिका परिषद दीपका में 2024 के नगरीय निकाय चुनाव वार्डों में पुराने परिसीमन के आधार पर कराए जाएंगे। 2011 की जनगणना के आधार पर वार्डो का परिसीमन तय होंगे। निकायों में कोई अतिरिक्त वार्ड नहीं बनेंगे और नही किसी वार्ड का नया परिसीमन होगा। दीपका में किसी भी वार्ड की सीमा प्रभावित नहीं होगी । वार्डों के परिसीमन का प्रारंभिक प्रकाशन मंगलवार को किया गया आम जनता कार्यालय में जाकर 15 जुलाई तक दावा आपत्ति कर सकते है ।नगर पालिका अध्यक्ष का निर्वाचन संबंधी अधिसूचना अभी शासन ने जारी नहीं किया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This