नरसिंह मंडल अलंकरण से कमल हुए सम्मानित
कोरबा। राजधानी रायपुर के सतनाम भवन राजेंद्र नगर में गुरुपर्व का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 अलंकरण सम्मान से पूरे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में युवा प्रकोष्ठ से संगठन के तहत सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज हित के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए स्व.नरसिंह मंडल सम्मान से कमल कुर्रे को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक कविता प्राण लहरे, केपी खांडे, शुखनदन राठौर,मोहन सुंदरनी,एलएल कोसले, आरपी भतपहरी, विनोद भारती, अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र, प्रकाश बांधे, पाटले सर,मनोज बंजारे, परमेश्वर टंडन, शंभू,गिरजा पाटले, चंपादेवी गेंदले, अजय, विनोद प्रितम, दर्शन, नरेश, गुलशन एवं समाज के लोग शामिल रहे।
![]()




























