Thursday, September 11, 2025

नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोदी का किया स्वागत, जिला कार्यकारिणी के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Must Read

नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मोदी का किया स्वागत, जिला कार्यकारिणी के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और जोरदार नारों के बीच गोपाल मोदी का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सुबह से लेकर देर शाम तक बधाई देने का सिलसिला जारी रहा और जिलाध्यक्ष के पास कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पश्चात किया गया है। इसमें चारों विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। हर वर्ग एवं समुदाय के कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को भी स्थान दिया गया है, जिनका अनुभव और समर्पण पार्टी संगठन को नई ऊँचाई तक ले जाएगा। सभी पदाधिकारी मिलकर भाजपा संगठन को जिले में और सशक्त बनाएंगे तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

बॉक्स

संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प

सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Loading

Latest News

ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक से पहले दो आदिवासियों की गोली मारकर हत्या, दहला कोयलांचल, आरोपी जवान हुआ गिरफ्तार

ब्रेकिंग......CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक से पहले दो आदिवासियों की गोली मारकर हत्या, दहला कोयलांचल, आरोपी...

More Articles Like This