नवपदस्थ कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी

Must Read

नवपदस्थ कलेक्टर ने की प्रशासनिक सर्जरी

कोरबा। चुनावी साल में तबादले का दौर शुरू हो चुका है। जिससे लगातार प्रशासनिक अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी हो रहे हैं। इस कड़ी में नवपदस्थ कलेक्टर ने भी कार्य में कसावट लाने प्रशासनिक सर्जरी की है।
कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में भी प्रशासनिक फेरबदल किया है। कोरबा एसडीएम डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत वर्मा को बनाया है। तबादला निरस्त होने के बाद एसडीएम सीमा पात्रे को उप जिला निर्वाचन अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है। यह प्रभार पहले डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खांडे देख रहे थे। उनका तबादला महासमुंद कर दिया है। नायब तहसीलदार और तहसीलदारों की नई पदस्थापना होने के बाद उनके प्रभार में भी फेरबदल किया है। मनीष देव साहू को कोरबा का तहसीलदार बनाया है। दर्री के तहसीलदार कृष्ण कुमार लहरे को भैसमा का प्रभार सौंपा है। इसी तरह भूषण सिंह मंडावी को कटघोरा, राजेंद्र भारत को दर्री, लीलाधर ध्रुव को पसान, सत्यपाल राय को करतला, किशोर शर्मा को पोड़ी उपरोड़ा का तहसीलदार बनाया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This