Thursday, February 19, 2026

नवरात्र और हिंदू नववर्ष को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट

Must Read

नवरात्र और हिंदू नववर्ष को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट

कोरबा। 30 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व और हिंदू नववर्ष को लेकर नगरीय क्षेत्र में कई आयोजन होने हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। इस लिहाज से ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया है। इसके साथ कार्रवाई भी तेज की है। जिले के ट्रैफिक प्रभारी आईपीएस रविंद्र मीणा के मार्गदर्शन में स्थानीय टीम कामकाज को अंजाम देने में लगी है। बताया गया कि जिन स्थानों पर आयोजकों की ओर से संसाधन लगाए गए हैं ऐसे कई प्वाइंट पर स्टापर और दूसरी चीजें इंगेज की गई है ताकि हादसे और क्षति से बचाया जा सके। एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि नवरात्र पर्व पर होने वाली भीड़ के दौरान अनहोनी की रोकथाम के लिए कोशिश की जा रही है। इसके मद्देनजर वाहन चालकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This