नव वर्ष की खुमारी में डूबने की तैयारी, लोगों में उत्साह, पुलिस अलर्ट, चप्पे चप्पे में रहेगी निगरानी
कोरबा। वर्ष 2023 विदा ले रहा है। पहली जनवरी को बांहें फैलाकर नए साल का स्वागत होगा। ऐसे में लोग उमंग, उत्साह, मस्ती व खुमारी में डूबने की तैयारी में हैं। हालांकि पर्यटक व पिकनिक स्थल अभी से गुलजार हैं। उफान दिखेगा साल के अंतिम दिन रविवार और नए साल के प्रथम दिन सोमवार को। इन दोनों दिनों में पिकनिक स्थलों पर सैलानियों का सैलाब उमड़ेगा।नए साल के उमंग में किसी प्रकार का खलल न पड़े…इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने भी खासी तैयारी की है। सभी महत्वपूर्ण पार्कों और पिकनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। हुड़दंगियों व शराबियों से निबटने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वर्ष 2023 विदा होने की ओर है। नए साल आने वाला है। इसके स्वागत को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। होटल और रेस्टोरेंट की बुकिंग बढ़ गई है।नए साल के जश्न में भंग नहीं पड़े। इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू की है। शहर में निगरानी बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सक्रिय किया जा रहा है। रविवार की रात नए साल का जश्न मनाया जाएगा। आशंका है कि इस दिन शराब पीकर हंगामा कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस अभी से सतर्क हो रही ह। चौक चौराहों पर प्वाइंट ड्यूटी बढ़ाई जा रही है। दुपहिया गाडिय़ों में पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ुंगुंडा और निगरानी बदमाशों को पुलिस ने थाने में तलब किया है। उनके कार्यों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। उनपर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि नए साल से पहले पुलिस सडक़ पर गाडिय़ों की जांच करेगी। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। बाइक पर क्षमता तीन सवारी बैठाकर चलने वालों पर कार्रवाई होगी। गाडिय़ों को जब्त कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। हेलमेट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
![]()

