Friday, February 13, 2026

नशा सिर चढ़ा तो दर्री बराज से लगे दाहिनी तट नहर में उतर गया युवक, राहगीरों को खूब दिखाई नौटंकी

Must Read

नशा सिर चढ़ा तो दर्री बराज से लगे दाहिनी तट नहर में उतर गया युवक, राहगीरों को खूब दिखाई नौटंकी

कोरबा। एक युवक के सिर पर नशा कुछ इस कदर चढ़ा कि उसने नहर में छलांग लगा दी। सोमवार शाम करीब छह बजे दर्री बराज से लगे दाहिनी तट नहर में उतर गए इस शख्स ने आने जाने वाले राहगीरों को खूब नौटंकी भी दिखाई। सडक़ पर एक एक कर जुटे लोगों की काफी भीड़ जुट गई, जिसके बाद किसी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने उसे मनाकर बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। काफी देर तक वह वहीं अड़ा रहा। इस बीच उसे जानने वालों ने भी समझाने का भरसक प्रयास किया पर कोई फायदा नहीं हो रहा था। इस नौटंकी का मजा ले रहे कई लोगों ने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। आस पास के लोगों का कहना था कि यह शख्स माहिर तैराक है और ऐसे में उसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं। जब नशा उतरेगा तो वह खुद ही बाहर निकल आएगा। बावजूद इसके सीधे बराज से निकलकर तेजी से प्रवाहित हो रही नहर के गहरे पानी के बीच बनी एक सतह पर लेते हुए और अंगड़ाई लेते जब कभ वह पानी में गिरता, अंजान राजगीरों की भी सांस अटक जाती और लोग उसके सकुशल होने की दुआएं मांगने लगते।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This