नशे के करोबार की शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई
कोरबा। शहर के खरमोरा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री करने से परेशान महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारकर दोनों आरोपी को शराब के साथ पकडक़र उन्हें जेल भेज दिया। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत खरमोरा व शंकर नगर में कुछ लोगों द्वारा अवैध महुआ शराब बिक्री करने से स्थानीय लोग खासकर महिलाएं परेशान थीं। गुरुवार को महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर इस संबंध में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने खरमोरा में दबिश दी, जहां शंकर नगर निवासी मुरारी सिंह पावले (47) व अटल आवास निवासी राजा गुप्ता (22) के पास से 7-7 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।
![]()

