Saturday, February 21, 2026

नशे में डायल 112 को किया गुमराह, हुई कार्रवाई

Must Read

नशे में डायल 112 को किया गुमराह, हुई कार्रवाई

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन घर पहुंच पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 पुलिस सेवा का गठन किया गया है, जिससे राज्य के लाखों लोगों को डायल 112 पुलिस सेवा द्वारा समय पर तत्काल जरूरी सेवाएं प्रदाय की जा रही है, लेकिन कुछ लोग इस सेवा को मजाक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ही मामला पसान में सामने आया है।घटना दिनांक 10 जनवरी को पुलिस थाना पसान क्षेत्र में डायल 112 टीम को जरूरी सूचना प्राप्त हुई थी। कार्यवाही हेतु डायल 112 टीम के ग्राम लैँगा पहुंचने पर सूचना गलत निकली। ज्ञात हुआ कि लैंगा निवासी राकेश ठाकुर पिता प्रताप सिंह 29 साल निवासी ग्राम लैंगा थाना पसान के द्वारा शराब के नशे में डायल 112 के कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करते हुए गलत सूचना देकर गुमराह किया गया था। उसके विरुद्ध धारा 151, 107, 116(3) के तहत कार्यवाही कर उप जेल कटघोरा दाखिल कराया गया।जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जिला वासियों से अपील की है कि डायल 112, डायल 100 टोल फ्री नंबर की सेवाएं आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकाल परिस्थितियों में, कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर तथा जीवन के रक्षार्थ तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए है। इसका किसी भी सूरत में दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। गलत सूचना देने अथवा गुमराह करने से अनावश्यक परेशानियों का सामना कमांडिंग अधिकारियों से लेकर 112 की टीम को करना पड़ता है। ऐसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This