नहर की स्थिति जर्जर, हादसे का बना है खतरा
कोरबा। नहर की स्थिति जर्जर होने की वजह से इसका प्रभाव मुख्य मार्ग पर पड़ रहा है। सडक़ धीरे-धीरे कटने लगा है। सडक़ के कई जगह दरार आ चुकी है। स्ट्रीट लाइट के खंभे झुकने लगा है। नहर की रेलिंग भी कई जगह से टूटकर गिर चुकी है। कई हिस्से छुक गई। यह धीरे-धीरे गिरने लगा है। बावजूद इसके मरमत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस मार्ग पर रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग पर है। सुबह से देर रात तक दो पहिया, चार पहिया, ऑटो सहित अन्य वाहनों का दबाव रहता है। गाडिय़ां तेज रफ्तार में दौड़ती है। इससे कभी हादसा की आशंका बनी हुई है। सडक़ों की इस स्थिति ने राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। लोग सुधार की आस लगाए हुए हैं।
![]()




























