Thursday, February 5, 2026

नहर में बहकर लापता हुआ कर्मी, खोजबीन जारी

Must Read

नहर में बहकर लापता हुआ कर्मी, खोजबीन जारी

कोरबा। नहर में नहाते समय पड़ोसी राज्य का एक मजदूर पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना सिटी कोतवाली अंतर्गत राताखार के पास गुजरे नहर में हुई। राताखार बस्ती में मूलत: झारखंड निवासी मजदूर रामदीन किराए में निवासरत था। वह मजदूरी करता था। जो नहाने के लिए नहर में पहुंचा था। जहां पानी के तेज बहाव में वह बह गया। आसपास नहर में मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। उसके लापता होने के बाद कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामले में नहर का पानी कम करवाकर लापता व्यक्ति की पतासाजी कर रही है। 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला पाया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This