Friday, February 27, 2026

नहर में बहे बच्चे, भड़का लोगों का आक्रोश, सीएसईबी चौकी के बाहर किया प्रदर्शन

Must Read

नहर में बहे बच्चे, भड़का लोगों का आक्रोश, सीएसईबी चौकी के बाहर किया प्रदर्शन

कोरबा। धनतेरस से एक दिन पहले दुखद घटना हो गई। शहर के मध्य से होकर बहने वाली नहर में सोमवार की सुबह नहाने के लिए गई महिला अपने रिश्ते के दो बच्चों के साथ बह गई। महिला की लाश तुलसी नगर के पास बरामद कर लिया गया था, लेकिन दोनों बच्चों की तलाश अब भी जारी है। इस मामले को लेकर मंगलवार सुबह परिवारजनों और बस्तीवासियों ने बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी का घेराव कर दिया। पूरा मामला तुलसी नगर राताखार के मध्य निर्मित जोड़ा पुल के समीप का है, जहां वार्ड 14 पम्प हाउस मैगजीनभाठा निवासी सुषमा मानिकपुरी, 14 वर्षीय सिमरन और 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने आई थी। सिमरन और प्रतीक नहाते समय पानी में बहने लगे उन्हें बचाने के लिए सुषमा ने भी नहर में छलांग लगा दी। तीन लोगों को बहते देख इन्हें बचाने के लिए दो युवकों ने नहर में छलांग लगाई। करीब 1 किलोमीटर आगे सुषमा की लाश मिली, वहीं दोनों बच्चों की तलाश अब तक जारी है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी नहर में बह गए बच्चों का पता नहीं चल पाया। इस बात को लेकर परिवार व बस्ती वाले बड़ी संख्या में सीएसईबी चौकी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। सीएसईबी चौकी का घेराव कर जल्द ही बच्चों की तलाश करने की मांग करने लगे द्य पुलिस के अधिकारी परिजनों को समझने में लगे रहे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This