नहर में मिली बुजुर्ग की लाश, शिनाख्ती का प्रयास
कोरबा। नहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली है। प्रत्यदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे एक व्यक्ति को कोतवाली थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास नहर में बहते हुए देखा गया। जिसे देख पास मौजूद कुछ युवक नहर में छलांग लगाकर उस व्यक्ति को बाहर निकल गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर में कुछ जगह चोट के भी निशान हैं। जिसे देखने पर लगता है नहाते वक्त फिसल जाने से नहर में डूब कर मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
![]()




























