Monday, February 16, 2026

नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत

Must Read

नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत

कोरबा। गुरूवार को नहर में नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगरा क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की सुबह उजाला केवट अपनी बड़ी मम्मी के यहां घूमने आई थीं, जो की दो अन्य लोगों के साथ नहाने नहर गई हुई थी। नहाने के दौरान उजाला गहरे पानी में समा गई। साथ में गई अन्य दो बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को व डायल 112 को दी। जिसके बाद आनन फानन में शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतिका उजाला केवट पिता निर्मल निवासी गोकुल नगर कोरबा की रहने वाली है, जो बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगरा क्षेत्र में अपने बड़ी मम्मी के यहां आई हुई थी। नहर में नहाने के दौरान आज सुबह 8 बजे के करीब उक्त घटना घटित हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन के मौके पर पहुंचे। वहीं उक्त घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बालको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

सड़क किनारे लग रही नॉनवेज दुकानों से बढ़ी परेशानी

कोरबा। बांकी मोंगरा व कुसमुंडा के कबीर चौक मेन रोड सहित कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर खुलेआम...

More Articles Like This