Tuesday, February 17, 2026

नहीं थम रहा डॉक्टर और मितानिनों के बीच का विवाद

Must Read

नहीं थम रहा डॉक्टर और मितानिनों के बीच का विवाद

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर और मितानीन के बीच हुए विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर मितानीन के अभद्र व्यवहार के बाद भी पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर कोरबा मेडिकल टीचर ऐसोसिएशन में नाराजगी है। ऐसोएिशन के आह्वान पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी चिकिस्तकों ने ओपीडी में ड्यूटी के दौरान काली पट्टी लगाकर मरीजों का इलाज किया। ओपीडी इलाज के बाद डॉक्टरों ने पोस्टर लेकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को सांकेतिक प्रदर्शन बताया है। शिकायतकर्ता डॉ. शीला वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर को जिला अस्पताल के प्रसूती कक्ष में एक पीडि़त महिला का वीडियो बनाने से मना कर हुए विवाद और अभद्र व्यवहार को लेकर पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने ओपीडी बंद करने की चेतावनी दी है। साथ ही बुधवार को रैली निकालने की बात कही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This