Friday, February 13, 2026

नहीं रहे कोरबा के विकास के प्रणेता अमरजीत सिंह गहरवार

Must Read

नहीं रहे कोरबा के विकास के प्रणेता अमरजीत सिंह गहरवार

कोरबा। कोरबा के विकास की मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले विकास के प्रणेता तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का बुधवार को भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर कोरबा में रह रहे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। स्व.अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 3 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के सीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था, स्व. गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (साडा) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी। उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली शख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This