कोरबा। नाली निर्माण कार्य करते समय मलबा गिरने से मजदूर विशाल नायक की मौत एवं एक अन्य मजदूर के घायल होने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
घटना दीपका थाना अंतर्गत गेवरा हेलीपेड पर 25 अक्टूबर को हुई थी। घटना स्थल पर त्रिवेणी इंजीकान्स प्रा. लि. के साईट हेलीपेड गेवरा के पास वाली निर्माण कार्य में सेंटरिंग के काम में मजदूर लगे हुए थे। उसी दौरान शाम लगभग 5 बजे मिट्टी दोनों मजदूरों के ऊपर गिर जाने से मलबा में दबने से चोट लगी। दोनों को एनसीएच अस्पताल गेवरा लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने चेक करने के बाद विशाल नायक को मृत घोषित कर दिया तथा उसके भाई करन को ईलाज के लिए भर्ती किया। विशाल नायक पिता लक्ष्मी नारायण 26 साल निवासी कुंजडीह थाना जिला सराईकला झारखण्ड की मौत पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।पुलिस ने जांच में पाया कि नाली निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा हेतु ठेकेदार, जीएम एवं कार्य कराने वाले के द्वारा कोई सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराने व कार्य कराने में लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा और मौत हुआ। जांच पश्चात त्रिवेणी इंजीकान्स लिमि. कंपनी के ठेकेदार जीएम मुस्ताक आलम व कार्य कराने वाले तबारक अंसारी का कृत्य धारा 106(1) ,125(a),3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
![]()




























