Wednesday, February 11, 2026

नाले के पास रेत लोड ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत

Must Read

नाले के पास रेत लोड ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत

कोरबा। जिले में रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे ड्राइवर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत कचन्दी नाले के पास रेत की अवैध परिवहन किया जा रहा था। बुधवार सुबह ट्रैक्टर में रेत लोड कर ड्राइवर निकल ही रहा था, जहां जल्दबाजी के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तब उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान राजेश कर्ष (26) के रूप में हुई है, जो बेंदरकोना का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर मालिक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This