Wednesday, February 25, 2026

निगम के डीएमसी ने बिना नोटिस तुड़वा दी सीएसईबी की बाउंड्रीवाल, कलेक्टर से की गई मामले की शिकायत

Must Read

कोरबा। नगर पालिक निगम में उपायुक्त (डीएमसी) नीरज कौशिक की कार्यप्रणाली को लेकर सीएसईबी के अधिकारी वर्ग में नाराजगी है। डीएमसी द्वारा बिना कोई सूचना दिए सीएसईबी के आधिपत्य वाली सुरक्षा बाउंड्रीवॉल को तुड़वा दिया गया। इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है।
यह घटनाक्रम 20 फरवरी का 2026 है। नगर निगम द्वारा प्लांट गेट के सामने लगाये गए बोर्ड को कंपनी प्रबंधन के निर्देश पर हटाने के बाद डीएमसी ने अपनी मनमानी को अंजाम दिया। बताया गया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह के प्लांट गेट के सामने बने तिकोना में सिविल विंग द्वारा फुलवारी पौधे लगाए गए हैं। 23 जनवरी की संध्या उद्यान अधीक्षक नगर निगम कोरबा द्वारा उक्त तिकोना में मोनूमेन्ट्स लगाने की इच्छा जाहिर की गई जिसके तारतम्य में ठेकेदार राठौर एवं उद्यान अधिक्षक ने मुख्य अभियंता उत्पादन कंपनी के समक्ष उपस्थित होकर अनुमति ली तथा मोनूमेन्ट्स लगाया गया। उक्त स्थान पर ही एक बोर्ड लगाया गया था जिस पर मुख्य अभियंता उत्पादन द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा एस ई सिविल को निर्देश दिये गये। निर्देश के परिपालन में उक्त स्थान पर लगाये गये बोर्ड को हटा दिया गया। इसके बाद सुबह लगभग 11.30 बजे ठेकेदार राठौर ने तिकोना स्थल पर आकर किसी निगम अधिकारी से फोन पर चर्चा करने हेतु अपने फोन से प्रभारी कार्यपालन अभियंता सिविल से बात कराना चाहा जिस पर उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। इसके कुछ समय उपरांत नीरज कौशिक डीएमसी अधिकारी आकर बहसबाजी करने लगे तथा ठेकेदार श्री राठौर के साथ अप्पू र्गाडन के पास जाकर सी.एस.ई.बी. की भूमि पर निर्मित बाउंड्री वॉल जेसीबी के माध्यम से तोड़वा दी गई। बाउंड्री वॉल तोड़वाने के पहले नगर निगम के द्वारा नोटिस नहीं दी गई। डीएमसी अधिकारी नीरज कौशिक के रवैये से काफी नाराजगी है तथा शासकीय कार्य को उनके द्वारा नुकसान किया गया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कंपनी प्रबंधन ने नगर निगम द्वारा कराये कार्य को जनहितैषी मानकर मौन स्वीकृति दी गई थी किन्तु नीरज कौशिक का व्यवहार, काफी उत्तेजक आक्रोशित होकर शासन के कार्य को क्षति पहुंचाना सिविल आचरण अधिनियम के विरुद्ध है। कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारी डीएमसी को उचित दिशा-निर्देश प्रदान करें।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This