Sunday, February 22, 2026

निगम ने प्रारंभ की चारपारा रेत खदान, नहीं रहेगी रेत की किल्लत, प्रतिदिन औसतन 150 ट्रैक्टर ट्राली रेत का हो रहा परिवहन

Must Read

निगम ने प्रारंभ की चारपारा रेत खदान, नहीं रहेगी रेत की किल्लत, प्रतिदिन औसतन 150 ट्रैक्टर ट्राली रेत का हो रहा परिवहन

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा में 7 जनवरी से चारपारा रेत खदान प्रारंभ कर दी गई है। अब आमनागरिकों, निर्माणकर्ताओं को उचित दाम पर रेत उपलब्ध होगी, वहीं रेत की किल्लत भी खत्म होगी। कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार रेत रायल्टी की रसीद जारी करते हुए रेत खदान का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराएं। वही उल्लेखनीय है कि काफी समय से नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत एक भी रेत खदान संचालित नहीं थी, रेत की किल्लत थी तथा आमनागरिकों, निर्माणकर्ताओं को रेत की कमी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, दूरदराज क्षेत्रों से रेत की आपूर्ति हो रही थी, जिसके लिए आमनागरिकों व निर्माणकर्ताओं को रेत का बहुत अधिक दाम देना पड़ रहा था। आमनागरिकों, निर्माणकर्ताओं व रेत के जरूरतमंदो को सुगम रूप से रेत की उपलब्धता सुनिश्चित हो। वही इसके मद्देनजर कलेक्टर अजीत वसंत ने निगम की देखरेख में तत्काल रेत खदान शुरू करने एवं इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए थे। वही निगम के द्वारा 7 जनवरी से चारपारा रेत खदान का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। वही नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेत खदान में 24 घंटे गार्ड की तैनाती, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरियर तथा स्टाफ रूम संबंधी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित कराएं एवं नियमानुसार रेत रायल्टी की रसीद जारी करते हुए रेत खदान का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें।

बाक्स
501 रूपया प्रति ट्रैक्टर ट्राली रेत रायल्टी

निगम के राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि चारपारा रेत खदान में 501 रूपये प्रति ट्रैक्टर ट्राली रेत रायल्टी की पर्ची रेत परिवहनकर्ताओं को काटी जा रही है। उन्होने बताया कि रेत खदान प्रारंभ करने के प्रथम दिवस लगभग 150 ट्रैक्टर ट्राली रेत का परिवहन उक्त रेत खदान से किया गया है। उन्होने बताया कि दूसरे दिन बुधवार को भी 140 ट्रैक्टर ट्राली रेत चारपारा रेत खदान से परिवहन हुई है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This