Sunday, February 15, 2026

निदेशक तकनीकी कापरी पहुंचे दीपका मेगा प्रोजेक्ट मानसून तैयारियों की समीक्षा की, भू-अधिग्रहण की स्थिति की ली जानकारी

Must Read

निदेशक तकनीकी कापरी पहुंचे दीपका मेगा प्रोजेक्ट मानसून तैयारियों की समीक्षा की, भू-अधिग्रहण की स्थिति की ली जानकारी

कोरबा। वर्षा ऋतु में कोयला उत्पादन डेली टारगेट से घटकर आधा हो गया है। जिसे लेकर अधिकारी लगातार मेगा परियोजनाओं का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी ने दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होने विभिन्न खनन फेस में उत्पादन एवं सीएचपी साइलो से कोयला प्रेषण का जायजा लिया। मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होने पंपिंग स्टेशन के संचालन का जायजा लिया साथ ही लीलागर नदी के तटबंध का भी निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने खदान की सीमा पर जाकर भू-अधिग्रहण की स्थिति की भी जानकारी ली।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This