नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे 32 वाहनों पर से वसूला गया जुर्माना
कोरबा। राख लोड वाहनों का नियमानुसार परिचालन किया जाना है, ताकि परिवहन के दौरान राख सड़क पर ना गिरे, आवागमन सुरक्षित रहे। वहीं दूसरी ओर कुछ वाहन चालकों ने नियमों को धता बताकर वाहन परिचालन जारी रखा है। ऐसे चालकों पर अब संयुक्त टीम की गाज गिरने लगी है। इस गाड़ी में 32 लापरवाह वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया है। कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर आर टी ओ शशिकांत कुर्रे ,एसडीएम कोरबा द्वारा राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की गुरूवार को भी सघन जांच की गई । बिना तिरपाल ,बिना रिफलेक्टर ,बिना फिटनेस के संचालित राखड़ वाहनों पर कार्यवाही की गई। साथ ही रात्रि में सड़क किनारे अवैध डंपिंग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है, जो नियमों को ताक पर रख कर राखड़ परिवहन कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक उड़नदस्ता टीम द्वारा 32 गाड़ियों से 37000 रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाही भी आगे दिनों में जारी रहेगी। संयुक्त टीम की कार्यवाही से लापरवाह वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है
![]()

