Sunday, February 15, 2026

निरीक्षक के विभागीय आवास में निकला सांप, किया गया रेस्क्यू

Must Read

निरीक्षक के विभागीय आवास में निकला सांप, किया गया रेस्क्यू

कोरबा। कटघोरा थाना में पदस्थ निरीक्षक के विभागीय आवास में जब सांप घुस गया, तब वहां उपस्थित लोगों में हडक़ंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने सांप को निकालने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सके। बाद में स्नैक कैचर केशव जायसवाल को बुलाया गया और सांप पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया। दोपहर के वक्त कटघोरा थाना में पदस्थ निरीक्षक तेज कुमार यादव को किसी ने सूचना दी कि थाना परिसर में मौजूद उनके क्वार्टर में करीब छह फिट लंबा धमना सांप घुस गया है। सूचना मिलते ही स्टाफ समेत यादव अपने क्वार्टर पहुंचे। इस दौरान सांप क्वार्टर के छज्जे में मौजूद था, जहां पुलिस कर्मियों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो सके। तब टीआइ यादव ने स्नेक कैचर केशव की जानकारी देते हुए बुलाया, तब केशव ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा। केशव ने बताया कि इस सांप को छत्तीसगढी भाषा में धमना सांप बोला जाता है और इसकी लंबाई आठ से 10 फिट तक होती है। अक्सर चूहों व मेढक का शिकार कर अपना पेट भरता है इसलिए यह घरों में घुस जाता है। केशव ने बताया कि जब भी कोई सांप घर में घुसे, तो उसे मारे नही और घबराए नही बल्कि संपर्क कर उसकी जानकारी दे, ताकि रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा जा सके।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This