निर्दलीय प्रत्याशी रज्जाक ने जयसिंह के समर्थन में लिया नाम वापस, कोरबा के साथ रामपुर में कांग्रेस को होगा जबरदस्त फायदा
कोरबा। जिले के करतला जनपद पंचायत सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष रज्जाक अली ने विधानसभा क्षेत्र कोरबा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। जिन्होंने नाम वापसी के अन्तिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। रज्जाक को जोगी कांग्रेस ने टिकट देने का निर्णय अंतिम क्षणों में वापस ले लिया था। तब रज्जाक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। आज नाम वापसी के अंतिम दिन उन्होंने अंततः चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया और नाम वापस लेते हुए विधानसभा कोरबा के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। वही विधानसभा क्षेत्र रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को रज्जाक अली के कांग्रेस में आने से जबरदस्त समर्थन मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
![]()

