निर्माणाधीन मकान में नाबालिग ने लगाई फांसी

Must Read

निर्माणाधीन मकान में नाबालिग ने लगाई फांसी

कोरबा। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। गुरुवार की तडक़े कुसमुंडा के बरपाली सीएमपीडीआई के पीछे बने मकान में कुछ लोगों ने एक 15 वर्षीय युवक को फांसी के फंदे लटकते देखा। तब वे सभी सन्न रह गये। मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक का नाम रोहित नयन पिता सतीश नयन है, जो मूलत: हरियाणा का रहने वाला था। पिता सतीश नयन एमपीसीसी कुसमुंडा में निजी कम्पनी में कार्यरत है। पिता अपने गांव गए हुए थे। मृतक अपने माँ बाप का इकलौता पुत्र था। माता का पहले ही देहांत हो चुका है। मृतक कुसमुंडा में अपने बुआ के घर रहता था। पिता द्वारा एक नया मकान बनवाया जा रहा था जो अभी आधा अधूरा बना था। जहाँ रोज रोहित सोने जाया करता था, और वहीं उसने नारियल से बने रस्सी और गमछे का सहारा लेकर फाँसी के फंदे पर झूल गया। अभी तक मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की कुसमुंडा पुलिस को सूचना दे दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही आत्महत्या कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

प्रतिबंध के बावजूद ग्रामीण पराली में लगा रहे आग, वायु प्रदूषण सहित मिट्टी की उर्वरता पर पड़ सकता है असर

कोरबा। सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर खेत में पराली जलाने पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन...

More Articles Like This